फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महिला सिपाही के बंद घर की छत का जाल काटकर चोरों ने लाखों का माल पार किया

नौबस्ता के चंदीपुुरवा में महिला सिपाही के बंद घर की छत का जाल काटकर चोरों ने 1.5 लाख की नकदी सहित ढाई लाख रुपये का माल उड़ा दिया। चार दिन बाद भाई घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश शुरू की है। मूलरूप से सजेती के सरगांव निवासी निशा देवी सिपाही के पद पर औरैया में तैनात हैं। नौबस्ता के चंदीपुरवा विहंग विहार में भी उनका मकान है। वर्तमान में वहां निशा का भाई अग्रसेन सिंह और उसका दोस्त प्रशांत रहते हैं। दोनों हैलट से रेडियोलॉजिस्ट का कोर्स कर रहे हैं। निशा के मुताबिक बीती तीन तारीख को वह चंदीपुरवा स्थित घर आई थीं जहां अपने गहनों भरा बैग समेत अन्य सामान रख दिया। इसके बाद भाई के साथ सजेती गांव चली गईं। सात तारीख को भाई नौबस्ता लौटा तब चोरी का पता चला। निशा के मुताबिक घर में बिधनू निवासी बहनोई गुड्डू के 1.5 लाख रुपये रखे थे जिसे चोर ले गए। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें