भीतरगांव विकास खंड के कैथा गांव में निजी ट्यूबवेलों को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के चार खंभों से चोर रविवार आधी रात तीन-तीन एल्यूमिनियम के तार काट ले गए। तार चोरी होने से कई किसानों के ट्यूबवेल ठप हो गए हैं। भदवारा विद्युत उपकेंद्र से कैथा गांव की ओर ट्यूबवेलों के लिए हाईटेंशन लाइन गई है। किसान राजकमल मिश्रा के ट्यूबवेल के डबल पोल से आगे के चार खंभों के तार चोरों ने काट दिए। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को तार के कटे हुए टुकड़े पड़े मिले। इसकी सूचना भदवारा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को दी गई।