इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर फ्लोरेंस की ओर से रूमा स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे, मोबाइल की लत और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। मनोचिकित्सक डॉ. रोहन कुमार ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताकर इनसे दूर रहने का संदेश दिया। नित्या चावला ने मोबाइल के संतुलित उपयोग और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया। इस मौके पर से नो टू ड्रग्स विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव चांदनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।