फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया तकनीक पर बना फायर सेफ्टी सूट, 1500 डिग्री सेल्सियस पर 190 सेकेंड तक बचाएगा

मेक इन इंडिया तकनीक पर बने फायर सेफ्टी सूट बहुमंजिला इमारत, कारखाने, औद्योगिक इकाइयां और रिफाइनरी में भयानक आग लगने पर जान बचाने में मददगार साबित हो सकेंगे। यह विदेशी सूट के मुकाबले सस्ते और आग के उच्च तापमान को रोकने वाले हैं। इसे उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (यूपीटीटीआई), आईआईटी कानपुर, बीएचयू और रुड़की के सहयोग से मथुरा के स्टार्टअप सिक्योरफायर इनोवेशन फायर प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है। कंपनी ने करीब 1500 डिग्री सेल्सियस के तापमान में 190 सेकेंड तक बचाव करने का दावा किया है। सूट में सेंसरयुक्त अलार्म लगा हुआ है। कंपनी ने दमकल कर्मियों के लिए स्वदेशी फायर एंट्री सूट, आंखों की सुरक्षा के लिए एफएसएच विजर, अग्न्यांतक नामक के दस्ताने और शूज कवर विकसित किए हैं। अग्निशमन विभाग से बातचीत चल रही है। स्टार्टअप के संस्थापक प्रेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों और रिफाइनरी में आग लगने पर तापमान 2000 डिग्री सेल्सियस (84 हीट फ्लक्स) तक चला जाता है। अब तक आ रहे विदेशी सूट अधिकतम 150 सेकेंड तक सुरक्षा प्रदान करते हैं। सूट के भीतर का तापमान 57 डिग्री तक बढ़ जाता है। अधिक तापमान होने पर कुछ ही समय बाद आंखों की दृश्यता प्रभावित हो जाती है। दस्तानों और जूतों में गर्मी पहुंचने जैसी समस्या आती है। सिक्योरफायर की नई स्वदेशी टीआईएफआई फायर एंट्री की ईएचएफ सीरीज ने वैश्विक रिकार्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके द्वारा तैयार सूट 190 सेकेंड तक दमकल कर्मी को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अंदर का तापमान 52 डिग्री तक बना रहता है। अधिक तापमान होने पर अलार्म के माध्यम से सचेत करता है। पांच मिनट तक नहीं जलेंगी आंखें प्रेमेंद्र ने बताया कि फायर सूट में अक्सर 130 डिग्री सेल्सियस होते ही आंखों के सामने धुंधला होने लगता है। फायर सेफ्टी हेलमेट (एफएसएच) विजर को भी उच्च तापमान में दृश्यता बनाए रखने के लिए विकसित किया गया है। इसका परीक्षण 1420 डिग्री तापमान में पांच मिनट से अधिक समय तक किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें