कानपुर के जूही थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापुरवा में देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार और कोहराम मच गया। प्राथमिक स्तर पर आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची जूही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है।