फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर में आरोहम वेलनेस सेंटर की शुरुआत, बुजुर्गों को मिलोग स्वास्थ्य लाभ

बिठूर स्थित आरोहम द हैपिनेस सेंटर में रविवार को वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई। आरोहम वेलनेस सेंटर आरोहम में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य को प्राकृतिक चिकित्सा, योग, पंचकर्म और आयुर्वेद चिकित्सा से स्वस्थ और सुखमय बनाएगी। विशिष्ट अतिथि डॉ अनंत बिरादर और वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने प्राकृतिक चिकित्सा के फायदे गिनाए।डॉ उमेश पालीवाल ने बताया वेलनेस सेंटर के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा से सबको जोड़ने का प्रयास है इसके अंतर्गत नियमित योगाभ्यास, अनुशासित दिनचर्या से शरीर को निरोगी बनाने की दिशा में अहम भूमिका सेंटर निभाएगा। इस मौके पर डॉ अमरजीत यादव, डॉ राजेश कुमार, डॉ एसएन पाठक, डॉ मृदुला पालीवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें