कानपुर के भीतरगांव इलाके में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे से हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से तड़प रहे क्षेत्रीय लोगों को इस तेज बारिश से बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और हवा में घुली ठंडक से मौसम खुशनुमा हो गया है।