गोविंद नगर बाजार में सीवर लाइन खुदाई को लेकर नाराज व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और विरोध जताते हुए बाजार बंद कर जाम लगा दिया। व्यापारियों के प्रदर्शन और बाजार बंद रखने से क्षेत्र में कारोबार प्रभावित हुआ तथा जाम के कारण आवागमन करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी।