कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव के मुख्य नाले की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। अफसरों की लापरवाही के चलते इस गांव में बरसात का पानी सुशील वर्मा और अजय वर्मा घरों के अंदर घुस गया है। यहां की मुख्य सड़क पर करीब आधा फीट तक पानी जमा है। नाला चोक होने की वजह से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो रही है।