बिल्हौर में बुधवार को सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तहसील के समीप पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पंकज यादव, अर्चना रावल, इंद्रेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। पास में ही सहायक पुलिस आयुक्त का कार्यालय भी है, लेकिन इसके बाद भी बिना पूर्व सूचना के जलाया गया ज्ञानेश कुमार का पुतला धड़ल्ले से जलाते हुए सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की।