चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर के नेताजी नगर स्थित रुई के गोदाम में शुक्रवार शाम को शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे एक चिंगारी रुई में लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम के अंदर काम कर रहे करीब दस मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम से उठती आग की लपटों और धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया