चौबेपुर ब्लॉक के इंदलपुर जुगराज गांव में बना आरआरसी सेंटर शोपीस बनकर रह गया है। गांव में नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं, आरआरसी सेंटर के गेट के सामने उगी जंगली घास इसकी बदहाली की कहानी बयां कर रही है। घास देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेंटर लंबे समय से खुला ही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए आरआरसी सेंटर का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।