घाटमपुर कस्बे के मूसानगर रोड किनारे खतरा बन चुके सूखे पेड़ काटने का काम शुक्रवार को शुरू किया गया। वन विभाग द्वारा पूर्व में इनकी निशान देही की गई थी। इन सूखे पेड़ों से हादसों की आशंका जताते हुए सभासद द्वारा कटवाने की मांग की जा चुकी है। कस्बे के मूसानगर के किनारे वन विभाग द्वारा आठ सूखे पेड़ चिन्हित किए गए हैं। इनको काटने का काम शुरू कर दिया गया है। वन क्षेत्रधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि खतरा बने सूखे पेड़ों की मार्किंग कराई गई थी। अब उनको काटने का काम शुरू किया गया है।