कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओपीडी में तिब्बतन बाउल थैरेपी के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सात धातुओं से बने कटोरों की ध्वनि तरंगें बिना दवा या सुई के एंजाइटी, डिप्रेशन और पुराने शारीरिक दर्द में बड़ी राहत दे रही हैं।