पनकी के गंगागंज एटीएम तिराहे स्थित सड़क से निकले नाले के ऊपर रखा पत्थर एक साइड से चटक जाने के दौरान सड़क समेत नीचे धंस गया था। कोई हादसा ना हो इसलिए विभाग ने सड़क के ऊपर भारी वाहनों के रोकथाम के लिए एक पाइप रख दिया जो पिछले दो वर्षों से रखा हुआ है। यह पाइप अंधेरे में निकलने वाले वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है।