कानपुर के मर्दनपुर पनकी नहर में अमन श्री सार्वजनिक गणेश उत्सव कमेटी की ओर से गणपति विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भौती स्थित समाधा आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद राम जसनानी के नेतृत्व में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप और बारिश के बीच अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को विदाई देने पहुंचे।