कानपुर के नौबस्ता-हमीरपुर रोड स्थित वार्ड-66 में पानी की टंकी के पास भीषण जलभराव की समस्या से आक्रोषित होकर स्थानीय निवासी उपेंद्र तिवारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। लंबे समय से नाले की सफाई न होने और नालियों का पानी सड़कों पर लबालब भरने से क्षेत्रीय जनता में भारी गुस्सा है।