कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधाना चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब 11 बजे एक बेकाबू कार फ्लाईओवर के नीचे नाई की दुकान को तोड़ती हुई सीधे रेलवे ट्रैक पर जाकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार की चपेट में आकर करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने रामा अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला है कि चालक इकबाल जिलाधिकारी के पीआरओ को दफ्तर छोड़ने के बाद नारामऊ लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को रेलवे ट्रैक से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।