फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो ने विजय नगर स्टेशन के पास सड़क सुधार का काम शुरू किया

कानपुर में जहां एक तरफ कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा विस्तार की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉरिडोर-2 के एलिवेटेड सेक्शन के निकट परियोजना से जुड़ी सड़कों के पुनर्स्थापन कार्य भी योजनाबद्ध रूप से शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में विजय नगर स्टेशन से दादा नगर की ओर जाने वाली सड़क के रेस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। विजय नगर स्टेशन से दादा नगर पुल तक सड़क को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। शहर के अत्यंत व्यस्त इलाकों में से एक इस सड़क पर रोड रेस्टोरेशन कार्य के दौरान आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें