कानपुर के जाजमऊ स्थित केडीए चौराहे पर सोमवार रात रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक को अंधेरे में खुला चैंबर दिखाई नहीं दिया, जिससे वह सीधे करीब 10 फीट गहरे मैनहोल में जा गिरा। युवक के गिरते ही वहां मौजूद एक बच्चे के चीख-पुकार मचाने पर दौड़े स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बेहोश युवक को बाहर निकाला और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया।