कुरसौली गांव में सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते मुख्य नाले की सफाई नहीं हो रही है। नाले में जगह-जगह जंगली घास उग आई है और गंदगी जमा होने से नाली बजबजा रही है। जलनिकासी बाधित होने के कारण सीवर का गंदा पानी घरों के सामने भरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या के बावजूद नाले की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है।