कानपुर कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट के लिए लखनऊ संभाग की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर जोर-शोर से चल रहा है। 1 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर में खिलाड़ियों को फिटनेस, तकनीक और मैच रणनीति का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार शाम को बारिश के कारण अभ्यास प्रभावित रहा। यह प्रशिक्षित टीम दिल्ली में 3 से 7 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी।