पचोर गांव के पास जीटी रोड हाईवे को जोड़ने वाली लिंक रोड की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क उखड़ने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। सड़क की बदहाली के चलते दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के अंधेरे में गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने से हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है।