फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: निर्माणाधीन पुलिया स्थल पर नहीं है रोशनी की व्यवस्था, हादसे का खतरा

मंधना-बिठूर रोड चौड़ीकरण के तहत साईं दरबार के पास बनाई जा रही पुलिया की निर्माण साइट पर ठेकेदार की ओर से रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में रात होते ही निर्माण स्थल अंधेरे में डूब जाता है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए हिस्से और निर्माण सामग्री का पता नहीं चल पाता। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर रात-दिन वाहनों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है और न ही रात में वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं। लोगों ने निर्माण एजेंसी से रात में रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें