चकेरी क्षेत्र के जुगल पैलेस के बगल वाली गली में चौराहे के पास भगवान की मूर्तियां रखी हुई हैं। मूर्तियों को इस तरह चौराहे पर रखे होने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गली के चौराहे के पास भगवान की मूर्तियां रखी हुई हैं। ये मूर्तियां कई दिनों से वहीं पड़ी हैं। चौराहे से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, ऐसे में मूर्तियां लोगों के पैरों के नीचे आ रही हैं।