पनकी नहर स्थित छठ पूजा घाट पर नहर के दोनों छोर पर भारी मात्रा में पूजन सामग्री फेंके जाने से पानी में गंदगी का अंबार लगा है। वहीं, नहर पुल के पास पूजा के लिए बनाई गई बेदियों के आसपास भी कूड़े के ढेर लगे हैं। छठ महापर्व नजदीक होने के बावजूद सफाई न होने से व्रती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।