मंधना चौराहे पर हुए हादसे के बाद रेलवे की भी लापरवाही सामने आई। बगल में जीटी रोड हाईवे है जहां से अक्सर तेज रफ्तार से वाहन गुजरते है अगर रेलवे ट्रैक के पास गार्डर होते तो कार सीधे रेलवे ट्रैक पर न जाती। बता दें कि शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुकानों को तोड़ते और लोगों को टक्कर मारते हुए सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी थी।हादसे ने 3 लोग घायल हो गए थे।