पचोर-मंधना मार्ग पर गेस्ट हाउस का कचरा सड़क किनारे फेंके जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। कुकरादेव गांव के आगे व्यस्त सड़क पर कचरे का ढेर लगा हुआ है, जो सड़क की करीब आधी लेन तक फैला है। कचरे से उठने वाली बदबू और गंदगी के बीच हजारों लोग रोजाना आने-जाने को मजबूर हैं।