कानपुर के गोविंद नगर स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला में श्री चित्रगुप्त पूजन समिति कानपुर महानगर की ओर से नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं और बेहतर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।