चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में दीपावली के दौरान जुए में 2.5 लाख रुपये हारने से आहत एक निजी कर्मचारी ने राशन गोदाम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर साजिश के तहत जुए में रुपये हरवा दिए, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।