फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान, मचा कोहराम

किदवई नगर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार सुबह पत्नी से कहासुनी के बाद डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। फ्लैट में खून से लथपथ डॉक्टर को देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डॉ. संदीप सिंह (42) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग फ्लैट की ओर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पत्नी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह पता कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें