कानपुर के गोविंद नगर में रविवार (13 सितंबर) को श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी के पावन विवाह पर्व को समर्पित भव्य व विशाल नगर कीर्तन श्रद्धा-उल्लास के साथ निकाला गया। गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद्र गोविंद नगर से शुरू होकर यह नगर कीर्तन गोविंद नगर के प्रमुख बाजारों व चौराहों से होता हुआ बारादेवी स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी पहुंचा। रास्ते भर श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और व्यापार मंडल द्वारा पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।