कानपुर के जाजमऊ स्थित कैलाश नगर तिवारीपुर में सोमवार देर रात पटाखा फूटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घरों पर पथराव और मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने सात नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।