कानपुर के बहुचर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के 17वें दिन पुलिस को मुख्य आरोपी बहू शालू और दोनों सुपारी किलर नौकरों की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मिल गई है। पुलिस तीनों आरोपियों को जिला जेल से बाहर लाकर परेड स्थित मॉल में शॉपिंग कराने से लेकर चाबी बनवाने तक का पूरा सीन री-क्रिएट कराएगी। इस दौरान हत्याकांड में प्रयुक्त हुई फ्लैट की गायब डुप्लीकेट चाबी बरामद करने और शालू के पति सुब्रत की संदिग्ध भूमिका से पर्दा उठाने के लिए सघन पूछताछ की जाएगी।