कल्याणपुर-बिठूर मार्ग पर गंगपुर चकवदा चौराहे पर बड़े-बड़े आकार के गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए आफत बन गए हैं। कुछ गड्ढे ज्यादा गहरे हैं, इसलिए यह गड्ढे जानलेवा हैं। रात में अक्सर वाहन सवार इन गड्ढों में लड़खड़ाकर गिरते हैं और चुटहिल होते हैं।