सीएसए से बर्रा-8 के बीच बन रहे मेट्रो कॉरिडोर-2 में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड सेक्शन के विजय नगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की छत का निर्माण शुरू हो गया है। इसकी खासियत है कि बिना किसी पिलर के यह बड़े क्षेत्र को कवर करेगी। छत में पारदर्शी शीट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म पर दिनभर सूर्य की प्राकृतिक रोशनी उपलब्ध रहेगी। इससे कृत्रिम रोशनी पर निर्भरता घटेगी और बिजली की बचत होगी। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यह संरचना मजबूती, पर्यावरण अनुकूलता और लागत प्रभावशीलता के लिहाज से बेहतर है।