जरारी गांव में नोन नदी पर बने चेकडैम से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से चेकडैम के ऊपर पानी बह रहा है, इसके बावजूद राहगीर करीब एक किलोमीटर की दूरी बचाने के लिए इसी रास्ते से गुजर रहे हैं। इससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान कौशल किशोर, अरविंद कोरी, विद्यासागर, राजकुमार कमल और गुड्डू ठाकुर ने बताया कि चेकडैम से होकर गुजरने पर करीब एक किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। इसी वजह से रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।