कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कानपुर के महराजपुर क्षेत्र के सलेमपुर स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में मंगलवार को धूमधाम से 35वां वार्षिक सवामनी हवनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और हवन कुंड में आहुति देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।