मंधना चौराहे पर सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बिजली का बैकअप न होने से शोपीस बने हुए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होते ही कैमरे काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में कई बार घटनाएं होने के दौरान कैमरों की रिकॉर्डिंग नहीं हो पाती। इससे पुलिस को घटनाओं की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज जुटाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन बिजली जाने पर इनके बंद हो जाने से इनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों ने कैमरों में इनवर्टर या अन्य बैकअप व्यवस्था कराने की मांग की है।