भीतरगांव ब्लॉक स्थित कुड़नी कस्बे में बिठूर मांगे परिवर्तन अभियान के तहत समाजवादी पार्टी की जनता हुंकार परिवर्तन रैली आयोजित की गई। रैली में सपा के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र यादव समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल पीडीए समाज का मखौल उड़ा रहा है, जिसका करारा जवाब जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।