कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत अरौल थाना क्षेत्र की मकनपुर चौकी के रौगांव में शुक्रवार को सड़क किनारे एक पेड़ से रौगांव निवासी बबलू गौतम (36) का शव लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के साथ ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है।