छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स में चित्राक्षी समूह कला प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें बीएफए तृतीय वर्ष के 40 विद्यार्थियों की बनाई 50 म्यूरल पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। इनमें देवी-देवताओं के चित्रण से लेकर भारतीय लोक परंपराओं की कलात्मक झलक देखने को मिल रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रो. कृष्ण चंद्र वाजपेयी ने किया। संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने कहा कि भारतीय लोककलाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। प्रदर्शनी के संयोजक एवं क्यूरेटर डॉ. मंतोष यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य पारंपरिक और लोककलाओं को आधुनिक अभिव्यक्ति से जोड़ना है। प्रदर्शनी 14 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।