कानपुर के व्यस्त चकेरी क्षेत्र स्थित रामादेवी चौराहे पर शुक्रवार को एक बार फिर भारी जाम लग गया, जिसके चलते एक एम्बुलेंस करीब 20 मिनट तक ट्रैफिक में फंसी रही। कुछ समय पूर्व एम्बुलेंस के जाम में फंसने से एक सिपाही की मौत जैसी दुखद घटना के बावजूद ट्रैफिक प्रबंधन की पोल खुलती नजर आ रही है।