फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीन दिवसीय कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में अधिवक्ता दिखाएंगे हुनर

अधिवक्ता समुदाय के बीच खेल भावना, बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक सोच और आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकेडेमिक रिसर्च सोसाइटी बैरिस्टर नरेंद्रजीत निःशुल्क विधि सेवा संस्थान की ओर से बार एसोसिएशन हॉल में द्वितीय अधिवक्ता शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तहत 23 सितंबर को प्रारंभिक प्रतियोगिता, 24 को सेमीफाइनल और 25 को फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेना के कैप्टन दीपांशु, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, विधायक सुरेंद्र मैथानी और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने कैरम खेलकर किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि कानूनी पेशे में तर्क, विश्लेषण, एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच का विशेष महत्व होता है और शतरंज इन सभी गुणों को खेल के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। वहीं कैरम प्रतियोगिता सहभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देती है। इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अधिवक्ता समुदाय को अदालती काम की व्यस्तता से अलग एक स्वस्थ, रचनात्मक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें