कानपुर में देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर पनकी कला स्थित प्राचीन श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर के 86वें स्थापना दिवस के भव्य अवसर पर सुबह से ही दर्शन और पूजन के लिए सुहागिन महिलाओं व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।