फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सुरक्षा उपकरणों के बिना ट्रांसमिशन लाइन के नीचे से गुजारी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन

कुरसौली नहर पुल के पास बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।यहां ट्रांसमिशन लाइन के नीचे से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजारी गई है। खास बात यह है कि दोनों लाइनों के बीच सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम यानी प्रोटेक्शन नेट नहीं लगाया गया है। ऐसे में तेज हवा, तकनीकी खराबी या तारों के संपर्क में आने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। नहर पुल के पास से गुजरने वाले लोगों और किसानों को भी खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से दोनों लाइनों के बीच मानक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें