श्री दक्षिणी क्षेत्र रामलीला कमेटी के बैनर तले विगत 10 दिनों से चल रही रामलीला का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई और रावण दहन हुआ। पहले श्रीराम की शोभा यात्रा हनुमान मंदिर किदवई नगर से निकली। बाबू पुरवा कॉलोनी होते हुए अपने गंतव्य श्री दक्षिणी क्षेत्र रामलीला प्रांगण में संपूर्ण हुई। तत्पश्चात रामलीला का मंचन हुआ। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी की अध्यक्ष आशा निगम, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री राहुल श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, पंकज त्रिवेदी, अमित पांडेय, अमित द्विवेदी, आशुतोष सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता मंजुनेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।