कानपुर में जूही स्थित बारह देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारों की गूंज के साथ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां सभी पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं।