फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: राजधानी मार्ग पीएचसी के बाहर अतिक्रमण से फुटपाथ व साइकिल ट्रैक गुम

गंगाघाट नगर पालिका की अनदेखी से अतिक्रमण की समस्या खत्म नहीं हो रही है। राजधानी मार्ग पर फुटपाथ व साइकिल ट्रैक अतिक्रमण व अवैध कब्जों की वजह से गुम हो गया है। यही हाल राजधानी मार्ग पर कोतवाली, पीएचसी, नगर पालिका व मंदिरों के आसपास का भी है। यहां लगाए गए संकेतक और स्ट्रीट लाइट तक गायब हैं। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही। साथ ही जाम की समस्या भी झेलनी पड़ रही। ऋषिनगर स्थित पीएचसी के बाहर ठेले, खोमचें समेत अन्य कच्चे-पक्के कब्जें लोगों ने कर रखे हैं। अतिक्रमण करने वालों ने पालिका के नालों तक को नहीं छोड़ा है। ऐसे में मुख्य नालों की सफाई तक नहीं हो पा रही है, जिससे मोहल्लों में जलभराव हो रहा है। यही हाल कोतवाली गंगाघाट और नगर पालिका के बाहरी क्षेत्रों का है, जहां दुकानदारों ने पालिका के नाले और फुटपाथ पर बड़े-बड़े जेनरेटर रखे है। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, पोनीरोड झंडा चौराहा स्थित छोटी दुर्गा माता मंदिर, राजधानी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर स्थल समेत अन्य कई मंदिरों के बाहर भी लोगों ने नालों, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर कब्जा कर रखा है। उधर, इस बाबत पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि त्योहार के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान रोका गया था, जिसे जल्द चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें