फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

महाराजपुर थाना की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और गांधी जयंती के अवसर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत टीम ने आचार्य रघुवीर इंटर कॉलेज गंगागंज में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों और उसके कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, ब्लैकमेलिंग से बचाव और अपनी सुरक्षा के उपायों के बारे में समझाया गया। टीम ने चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098, वुमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 181, फायर 101, एंबुलेंस 108 और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही यूपी कॉप ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग और राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम में उप निरीक्षक शिक्षा भारती, रि. महिला आरक्षी वर्षा चौधरी, लक्ष्मी और कविता पाल मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें